Saturday, April 25, 2026
HometrendingBikaner Crime : चोरी की वारदातों में शामिल हो रहे नाबालिग, एक...

Bikaner Crime : चोरी की वारदातों में शामिल हो रहे नाबालिग, एक और हुआ निरुद्ध, तीन वारदातें कबूली

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में हाल में हुई चोरी और छीना झपट्टी की वारदातों में नाबालिगों के नाम आ रहे हैं। पुलिस के अनुसार, चोरी के मामले में पहले से निरूद्ध किए गए नाबालिग से दूसरे मामले में बाल संप्रेषण गृह से प्राप्त कर उससे पूछताछ की तो उसने तीन वारदातें कबूल की। मामला मुक्ताप्रसाद पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ा है। इस संबंध में 18 अक्‍टूबर को शहनाज अकबर ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया था कि वह अपने परिवार के साथ लूणकरणसर शादी समारोह में गया हुआ था। जब वापस लौटा तो घर से जेवरात, नकदी गायब मिले। जिस पर पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस टीम ने पूर्व में पकड़े गए नाबालिग को बाल संप्रेषण से प्राप्त किया और पूछताछ की। पूछताछ के दौरान नाबालिग ने चोरी की वारदात कबूल की। पुलिस ने नाबालिग के पास से पायल की जोड़ी, मंगलसूत्र सोने का, दो जोड़ी कानों के, दो चांदी की बींटी, एक जोड़ी हार, दो कानों के झुमके, एक टीका, एक लिबोन बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि पूर्व में भी नाबालिग को चोरी के मामले में निरुद्ध किया गया था। कुल तीन चोरी की वारदातों को नाबालिग ने स्वीकार किया है। जिनमें एक जेएनवीसी क्षेत्र से जुड़ी है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी विजेन्द्र सीला, रामकुमार, चेतराम शामिल रहे।

आपको बता दें कि हाल में सिविल लाइंस एरिया में महिला प्रशिक्षु जज से लूटपाट के मामले में भी पुलिस ने एक नाबालिग को निरुद्ध किया था। इसके अलावा एक अन्‍य आरोपी कुशाल मेहरा को दबोचा था।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!