










बीकानेर Abhayindia.com शिक्षा विभाग में अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारियों के पदों की डीपीसी 2024-25 के लिए अस्थाई पात्रता सूची आज जारी कर दी गई है। इसके साथ ही आपत्तियां 20-1-2025 को शायं 6 बजे तक संबंधित मंडल के संयुक्त निदेशक के माध्यम से [email protected] पर मांगी गई है। पात्रता सूची में कुल 2924 नाम शामिल किए गए हैं। शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान-बीकानेर के प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य ने अस्थाई पात्रता सूची जारी करने पर शिक्षा निदेशक आशीष मोदी का आभार जताया है।
आपको बता दें कि शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान-बीकानेर के प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य के नेतृत्व में रिव्यू/नियमित डीपीसी, अनियमितताओं की जांच कर दोषी स्तरों पर कार्यवाही करने तथा पदोन्नति में पदस्थापन आन-लाइन काउन्सलिंग प्रक्रिया के माध्यम से करने सहित अन्य मांगों को लेकर शिक्षा निदेशालय के सामने 54 दिन तक अनिश्चितकालीन धरना दिया गया था।





