Saturday, May 16, 2026
Hometrendingदुल्‍हन किडनैप केस में पुलिस को 24 घंटे का अल्‍टीमेटम, विधायक ने...

दुल्‍हन किडनैप केस में पुलिस को 24 घंटे का अल्‍टीमेटम, विधायक ने उठाया यह कदम….

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

सीकर abhayindia.com। जिले में विदाई के बाद ससुराल में कदम रखने से पहले रास्ते से दुल्हन के अपहरण का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। देर रात तक दुल्हन और उसका अपरहण करने वालों का पता नहीं चल पाया। इधर, दुल्हन के अपहरण के आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर सीकर कलेक्ट्रेट के सामने बुधवार देर शाम उदयपुरवाटी विधायक राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने सैकड़ों लोगों के साथ प्रदर्शन किया। इस दौरान विधायक गुढ़ा ने खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया और आत्मदाह का प्रयास किया। अचानक पेट्रोल छिड़कने की घटना से वहां मौजूद लोग हक्‍के-बक्‍के रह गए।  लोगों ने जैसे-तैसे राजेंद्र गुढ़ा के हाथ से पेट्रोल की बोतल छीन ली।

इस बीच राजपूत समाज सहित अन्य समाज के लोगों ने भी प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दुल्हन की बरामदगी की मांग को लेकर किए जा रहे प्रदर्शन के दौरान भारी संख्या में पुलिस जाब्ता भी तैनात रहा। पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम बता दें कि राजेंद्र गुढ़ा राजपूत समाज के विभिन्न संगठनों ने 24 घंटे का पुलिस प्रशासन को अल्टीमेटम दिया है कि आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए। अगर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो राजपूत समाज पूरे शेखावाटी में लोकसभा चुनाव 2019 का बहिष्कार करेंगे।

बेटे की मौत से दबे परिवार को कलक्‍टर ने खुलवाई दुकान, खुद बने पहले ग्राहक….

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!