Friday, May 15, 2026
Hometrending… ताकि अर्जुन का निशाना तीर पर लगे, इसलिए बीकानेर आएंगे ये

… ताकि अर्जुन का निशाना तीर पर लगे, इसलिए बीकानेर आएंगे ये

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com। बीकानेर संसदीय सीट से भाजपा प्रत्‍याशी अर्जुनराम मेघवाल की तीसरी जीत पक्‍की करने के लिए प्रधानमंत्री सहित कई दिग्‍गज भाजपा नेता बीकानेर आ रहे हैं। पार्टी सूत्रा के अनुसार बीकानेर में भाजपा की बड़ी रैली 4 मई को तय की गई है। इस रैली को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संबोधित करने आएंगे। प्रदेश में दूसरे चरण के चुनाव वाले लोकसभा क्षेत्र में मोदी रैली करने के बाद प्रदेश में अंतिम रैली बीकानेर में करेंगे। केन्द्रीय नेतृत्व से मोदी की सभा का कार्यक्रम मिलने के साथ ही जिला भाजपा इसकी तैयारी में जुट गई।

इससे पहले भाजपा की ओर से गुरुवार को गांधी पार्क में जनसभा रखी गई है। इसमें भाजपा के प्रदेश प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर, प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी, राज्यसभा सांसद नारायण पंचारिया सहित कई नेता शामिल होंगे। इससे पहले सभी नेता भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल का नामांकन दाखिल कराने जिला निर्वाचन अधिकारी के पास जाएंगे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!