बीकानेर Abhayindia.com सिंथेसिस के अकादमिक निदेशक डॉ. श्वेत गोस्वामी ने बताया की अखिल भारतीय कृषि अनुसंधान के घोषित परिणाम में संस्थान की लावण्या बिश्नोई ने ऑल इंडिया में 119 वीं रैंक प्राप्त कि है। इनके पिता नोखा के पूर्व विधायक बिहारीलाल बिश्नोई रह चुके हैं व माता अल्का बिश्नोई गृहणी है। इसी प्रकार संचिता शर्मा ने 459, गणेश पुरोहित 642, देवांशी पाण्डेय ने 885, राघव सारस्वत ने ईडब्ल्यूएस श्रेणी में 102, कुमारी दिक्षा ने 1668 और कार्तिक बिश्नोई ने ईडब्ल्यूएस श्रेणी में 651 रैंक प्राप्त कि है।संस्थान से 35 विधार्थियों ने अच्छी रैंक हासिल की है।
विधार्थियों अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरूजनों के मार्गदर्शन व अपनी कड़ी मेहनत को दिया। आप सभी को विदित रहे कि विगत कुछ वर्षों से आईसीएआर के एडमिशन सीयूईटी की सीबीटी परीक्षा में प्राप्त किये गए पर्सेन्टाइल अंकों के आधार पर हो रहे हैं। अब 26 जुलाई से 3 अगस्त तक प्रथम राउण्ड की काऊंसलिंग आनलाइन मोड में आयोजित होगी। जिसके द्वारा एग्रीकल्चर, फॉरेस्ट्री, हार्टीकल्चर, डेयरी टैक्नोलॉजी आदि ब्रांचेज में बीएससी के लिए एडमिशन होंगे।















