Hometrendingराजस्‍थान में 24 हजार 712 सफाई कर्मचारियों की होगी भर्ती, 15 अगस्‍त...

राजस्‍थान में 24 हजार 712 सफाई कर्मचारियों की होगी भर्ती, 15 अगस्‍त से कर सकेंगे आवेदन

AdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com प्रदेश की भजनलाल सरकार 24 हजार 712 सफाई कर्मचारियों की भर्ती करने जा रही है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत आवेदन की शुरुआत 15 अगस्त से होगी। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 28 सितंबर तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को राजस्थान स्वायत्त शासन निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग करना होगा या वे अपनी SSO-ID के जरिए भी ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

आपको बता दें कि इस भर्ती में 21 से 40 वर्ष की आयु के लोग भाग ले सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों द्वारा दिए गए दस्तावेजों की जांच की जाएगी। इसके बाद भर्ती पारदर्शी रहे, इसके लिए लॉटरी प्रणाली के जरिए सफल उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इस पद के लिए कोई भी न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता निर्धारित नहीं की गई है। यानी साक्षर और अनपढ़ दोनों ही इसके लिए पात्र हैं। हालांकि, उम्मीदवार के पास किसी भी नगरीय निकाय में कम से कम एक साल तक सफाई कार्य करने का व्यावहारिक अनुभव होना अनिवार्य है। सामाजिक समानता को बढ़ावा देते हुए इस भर्ती में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है। चयन के पश्चात अभ्यर्थियों को 7 हजार 410 रुपए प्रति महीने का निश्चित वेतन दिया जाएगा।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular