Thursday, June 25, 2026
Homeखेलसिडनी टेस्‍ट : टीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, जडेजा और...

सिडनी टेस्‍ट : टीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, जडेजा और पंत को लेकर…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

खेल डेस्‍क. सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा क्रिकेट टेस्‍ट मैच खेल रही टीम इंडिया के लिए एक और बुरी खबर आई है। बाएं हाथ के अंगूठे में गंभीर चोट के बाद टीम के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा पूरे दौरे से बाहर हो गए हैं। जडेजा अब सिडनी टेस्ट की दूसरी पारी में भी बल्लेबाजी नहीं कर पाएंगे और वो ब्रिसबेन टेस्ट में भी नहीं खेलेंगे। वहीं, दूसरी ओर विकेटकीपर बल्‍लेबाज ऋषभ पंत भी कोहनी में चोट खा बैठे थे, लेकिन खबरें हैं कि वो दूसरी पारी में बल्लेबाजी कर पाएंगे।

आपको बता दें कि रवींद्र जडेजा का ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर होना टीम इंडिया के लिए बड़े झटके की तरह है। असल में, जडेजा गेंद और बल्ले दोनों से फॉर्म में थे। मेलबर्न टेस्ट में जडेजा ने शानदार अर्धशतक लगाया था और सिडनी टेस्ट की पहली पारी में जडेजा ने चार विकेट लिये थे। इसके अलावा अपनी फील्डिंग से भी जडेजा काफी अहम योगदान रहा हैं। जडेजा ने पहली पारी में स्टीव स्मिथ को जबर्दस्त थ्रो पर रन आउट किया था।

सिडनी टेस्ट का तीसरा दिन खत्म होने के बाद चेतेश्वर पुजारा ने भी कहा कि टीम इंडिया को जडेजा की कमी खलने वाली है। उन्होंने कहा कि ईमानदारी से कहूं तो जडेजा के चोटिल होने का असर पड़ा है। हमारे पास सिर्फ चार गेंदबाज है। इससे गेंदबाजों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। किसी गेंदबाज के कम होने से चीजें आसान नहीं होंगी।

राजस्‍थान : सर्दी का जोर जारी, 11 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, बीकानेर में…

बीकानेर: मंदिर में चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान किया बरामद…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!