Thursday, June 4, 2026
Homeबीकानेरराजस्‍थान की राजनीति : भाजपा में गुटबाजी पर प्रदेशाध्‍यक्ष पूनिया का आया...

राजस्‍थान की राजनीति : भाजपा में गुटबाजी पर प्रदेशाध्‍यक्ष पूनिया का आया ये बड़ा बयान…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com प्रदेश की राजनीति में गुटबाजी का मसला गर्मा रहा है। पहले कांग्रेस में गुटबाजी की खबरें चर्चा का विषय थी वहीं, अब भाजपा में गुटबाजी हावी होती नजर आ रही है। ताजा मामला पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के समर्थकों द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी बनाए जाने का है। राजे समर्थकों ने सोशल मीडिया के माध्यम से ही प्रदेश के लगभग 26 जिलों में कार्यकारिणी का भी गठन कर दिया गया है।

भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष सतीश पूनिया ने इस मामले को लेकर कहा कि भाजपा में गुटबाजी नहीं है, क्योंकि हम भाजपा भाजपा के झंडे के नीचे संविधान का मान रखकर काम करते हैं। दिल्ली में जो बैठक हुई, वह रूटीन प्रक्रिया है।

उन्‍होंने कहा कि सोशल मीडिया पर जो चल रहा है, उसकी पूरी जानकारी की आवश्यकता है। सोशल मीडिया के माध्यम से एक-दो दिन से इसकी चर्चा ज्यादा हो रही है। किस तरह के लोग हैं, उनकी नीयत क्या है। कोई अपरिचित सोशल मीडिया पर कुछ चलाते हैं तो मुझे लगता है कि संगठन के लिए और पार्टी के लिए कोई चुनौती भी नहीं है। हमारी तरफ से ज्यादा गंभीरता की आवश्यकता नहीं है। केंद्रीय संगठन को भी मामले की पूरी जानकारी है।

पूनिया ने कहा कि मुख्यमंत्री कौन होगा उसका नाम सेंट्रल पार्लियामेंट्री बोर्ड तय करता है। जनमत के बारे में जनता तय करती है। यह सब चीजें भविष्य के गर्भ में है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!