Friday, May 15, 2026
Hometrendingमीन राशि में सूर्य प्रवेश, इस पार्टी का खेल बिगाड़ेंगे बागी...

मीन राशि में सूर्य प्रवेश, इस पार्टी का खेल बिगाड़ेंगे बागी…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

14 मार्च 2019 को मध्य रात्रि बाद सूर्य मीन राशि में तथा कंभ लग्न में प्रवेश करेगा। उस दिन से होलाष्टक भी प्रारम्भ होंगे एवं बुध अस्त है। 14 मार्च से 14 अप्रेल के बीच केंद्रीय सत्ता को टिकट वितरण के बाद बागियों सामना करना पड़ेगा। बागी नेता सत्ता पक्ष का खेल बिगाड़ेंगे। सामाजिक और धार्मिक उन्माद की स्थिति सरकार के लिए चुनाव में नुकसानदायक सिद्ध होगी।

पड़ौसी देशों की कुचालों एवं आतंकी हमलों के कारण जन-धन की हानि का योग। सेना के निर्णयों से आतंकी हमलों से बचाव होगा। विदेश नीति और अर्थ नीति के सन्दर्भ में लिये गये निर्णय नाकाफी होंगे। सरकार और बैंक द्वारा किये गये छद्म निणर्यों से आम आदमी को आर्थिक समस्याओं से जूझना पड़ेगा। यह समय भारत और विश्व के अनेक देशों के लिए चुनौतीभरा रहेगा।

राम मंदिर निर्माण में मध्यस्थता का फार्मूला सिरे नहीं चढ़ेगा। यह प्रयास निरर्थक जायेगा। चुनाव आयोग के कड़े और ऐतिहासिक फैसले राजनीतिक पार्टियों के चुनाव कैम्पेन में बाधाऐं उत्पन्न करेंगे। विदेशों से प्राप्त होने वाली सहायता पर बै्रक होने से कई परियोजनाओं के निर्माण में रूकावटें पैदा होगी तथा बाजार में तेजी की चाल होगी। डीजल और पैट्रोल के भाव बढ़ेंगे। मौसम के बदमिजाज के कारण हिमपात, भूस्खलन भूकंप एवं आगजनी की घटनाओं से जन-धन की हानि एवं जहाज क्रेश एवं अपहरण का योग है। राजनीति के प्रमुख नेताओं की सुरक्षा का ध्यान रखना आवश्यक है अन्यथा चुनाव के दौरान कोई अप्रिय घटना घटेगी। -पं. गिरवर प्रसाद बिस्सा (शास्त्री), मो. नं. 9413481194

बॉर्डर एरिया : जासूसी के संदेह में युवक गिरफ्तार, पूछताछ शुरू

आपदाओं का होगा अंत, मिथुन राशि में राहु का प्रवेश

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!