Wednesday, April 24, 2024
Hometrendingआपदाओं का होगा अंत, मिथुन राशि में राहु का प्रवेश

आपदाओं का होगा अंत, मिथुन राशि में राहु का प्रवेश

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

7 मार्च को प्रात: 5.29 को राहु मिथुन राशि में और केतु धन राशि में प्रवेश करेगा। राहु पुनर्वसु नक्षत्र में विचरण करेगा। 70वां गणतन्त्र वृश्चिक लग्न में प्रवेश हुआ था सो अब राहु आठवें में आ जायेगा। जो देश में अराजकता पैदा करेगा। पड़ौसी देशों की कुचालों से जन-धन की हानि का योग बन रहा है। 7 मार्च से 4 अप्रेल के बीच युद्ध की स्थिति बनी रहेगी। युद्ध होगा नहीं। भारतीय सैनिकों द्वारा निर्णायक फैसलों को लागू किया जायेगा जिससे देश का मान बढ़ेगा। प्राकृतिक आपदाओं एवं मौसम के बदमिजाज से जूझना पड़ेगा।

राजनीतिक दलों की उठापटक तेज होगी। सभी पार्टियों के नेताओं की बदजुबानी के कारण लोकसभा चुनाओं के नतीजे प्रभावित होंगे। बागी नेता चुनाव की गणित को बिगाड़ेंगे। विशेषकर सत्ता पक्ष को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। निर्वाचन आयोग के कड़े कदम उठाने के कारण नेताओं को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। जनता आयोग के निर्णयों से खुश होगी। आगजनी एवं आकस्मिक दुर्घटनाओं का योग।

आरबीआई और सरकार के छद्म फैसलों से भारतीय जनता को आर्थिक समस्याओं से झूझना पड़ेगा। न्यायालय के अविस्मरणीय फैसले होंगे। धार्मिक एवं सामाजिक उन्माद का योग। देश में आरक्षण को लेकर जातीय आन्दोलन होंगे। विदेश नीति में आंशिक परिवर्तन होगा। मिथुन का राहु भारत और मुस्लिम देशों के लिए चुनौती भरा है, इसलिए ये देश अन्य देशों की सहायता के लिए लालायित बने रहेंगे।

सभी राशिवालों के लिए मिथुन का राहु इस प्रकार फल देगा :-

मेष :- मान-सम्मान बढ़ेगा, धन का लाभ, कार्यों में सफलता, मांगलिक कार्य सम्पन्न होंगे।

वृष :- अनावश्यक परेशानियां, धन नाश, स्वास्थ्य पीड़ा एवं यात्राओं में नुकसान होगा।

मिथुन :- कुटुम्ब में कलेश, मान-सम्मान को धक्का, भय की स्थिति एवं धन नाश का योग।

कर्क :- यात्राओं में कष्ट, खर्च अधिक, कार्यों में रूकावटें आयेगी तथा स्त्री पीड़ा का योग।

सिंह :- रूके हुए पैसे मिलेंगे, मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी, कार्यों में सफलता, मांगलिक कार्य होंगे।

कन्या :- शत्रुओं का जोर, मुकदमे मे पराजय, माता-पिता की चिंता, स्वास्थ्य में गड़बड़ी।

तुला :- मांगलिक कार्यों में बाधाएं, स्वास्थ्य पीड़ा, धन नाश एवं संतान को कष्ट होगा।

वृश्चिक :- अनाश्यक परेशानी, यात्राओं में नुकसान, स्वास्थ्य पीड़ा, भाग्य वृद्धि में बाधाएं।

धन:- राज भय, शारीरिक कष्ट, स्त्री एवं संतान पक्ष की चिंता, आय से खर्च अधिक होगा।

मकर :- खुशियों का दौर चलेगा, शुभ सामाचार मिलेंगे, धन लाभ, मंगल कार्य होंगे।

कुम्भ:- आय व्यय समान रहेगा, घर में बीमारी का दौर, स्त्री को कष्ट तथा यात्राएं होगी।

मीन :- जमीन विवाद, अपमान का योग, धन की क्षति, स्वयं एवं माता को शारीरिक कष्ट।

ये फल गोचर ग्रहानुसार बताये जा रहे है। सटीक जानकारी एवं उपचार के लिए सम्पर्क करें। -पं. गिरवर प्रसाद बिस्सा (शास्त्री), मो. नं. 9413481194

इन रोगियों को कल मिलेगा निशुल्क परामर्श, शनिवार को जांच में 20 प्रतिशत की छूट

बीकानेर पुलिस : एसएचओ बदलने का दौर जारी, तीन में नए लगाए, दो थानों में अब भी इंतजार

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular