Hometrendingरामपुरिया जैन विधि महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने फिर फहराया सफलता का परचम

रामपुरिया जैन विधि महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने फिर फहराया सफलता का परचम

बीकानेर abhayindia.com ब.ज.सि. रामपुरिया जैन विधि महाविद्यालय के विधि प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने महाराजा गंगासिंह विष्वविद्यालय द्वारा आयोजित मुख्य परीक्षा में उच्‍च वरीयता में आकर महाविद्यालय को गौरवान्वित किया है।

Prerna Pareek
Prerna Pareek

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनन्त जोशी ने बताया कि विधि प्रथम वर्ष में भी विधि द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की तरह छात्रों के मुकाबले छात्राओं ने बाजी मारी। महाविद्यालय का परीक्षा परिणाम लगभग 75 प्रतिशत रहा है।  महाविद्यालय के 15 विधार्थियों ने विधि प्रथम वर्ष में प्रथम श्रेणी अर्जित की है। जिसमें महाविद्यालय की छात्रा देवयानी शर्मा ने 65 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, छात्रा प्रेरणा पारीक ने 63.22 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान और राजकिरण सिंह ने 63 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय को गौरवान्वित किया। महाविद्यालय के छात्र विशाल करनाणी, प्रियंका राठौड, सलोनी लुनावत, साराह, राजनारायण माहेश्‍वरी ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की तथा पंकज कटारिया, राजेश व्यास, उन्नति हर्ष, दिव्या चाण्डक, रवीना करनाणी, विकास छींपा एवं महिमा दुग्गर ने भी लगभग प्रथम श्रेणी अंक प्राप्त किए है।

Priyanka Rathore
Priyanka Rathore

डॉ. जोशी ने बताया कि छात्रों के मुकाबले छात्राओं का उतीर्ण प्रतिशत ज्यादा रहना एवं उच्‍च अंकों के साथ मेरिट में छात्राओं का उच्‍च स्थान पर रहना एक सुखद संकेत है। वर्तमान समय में विधि जैसे प्रोफेशनल पाठ्यक्रम में भी छात्रों की तुलना में छात्राओं ने उच्‍च अंकों के साथ बढत लेकर अपनी योग्यता साबित की है जो भारतीय समाज की महिलाओं की बढती भूमिका एवं भागीदारी को स्थापित करने का शुभ संकेत है। इस अवसर पर प्रबन्ध समिति के मानद् सचिव सुनिल रामपुरिया ने समस्त स्‍टाफ सदस्यों एवं विद्यार्थियों को बधाई देते हुए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।

Rajkiran Singh
Rajkiran Singh

इस अवसर पर महाविद्यालय के व्याख्याता डॉ. रीतेश व्यास, डॉ. बालमुकन्द व्यास, डॉ. शराफत अली, ईशान नारायण पुराहित, भरत जाजडा एवं मगन सोलंकी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर करते हुए उत्कृष्ट परिणाम पर विद्यार्थियों को बधाई दी।

 

Vishal Karnani
Vishal Karnani

बीकानेर मौसम : पांच से दस प्रतिशत कम बरसात की संभावना, बाजरा के बजाय ग्‍वार पर जोर दें किसान….

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular