Hometrendingमानसून अलर्ट : बस 70 घंटे और, बरसने वाली है राहतभरी बौछारें...

मानसून अलर्ट : बस 70 घंटे और, बरसने वाली है राहतभरी बौछारें…

जयपुर abhayindia.com भीषण गर्मी से त्रस्‍त प्रदेश‍वासियों को अब बस 70 घंटे और इंतजार करना है। इसके बाद राहत मिलने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं। मानसून अब गुजरात के सौराष्ट्र, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ के रास्ते उत्तराखंड के मुक्तेश्वर पहुंचने के बाद अपना रुख राजस्‍थान की तरफ करने को तैयार है।

मौसम विभाग के अनुसार ने मानसून की स्थिति उसके सिस्टम पर निर्भर करती है। फिलहाल पूर्वी राजस्थान से प्रवेश के संकेत नजर आ रहे है।

विभाग के अनुसार बाड़मेर, जैसलमेर, पाली, जालौर, बीकानेर, चूरू, नागौर आदि जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा गति से हवा चलने, बादल गरजने एवं बिजली चमकने की संभावना है। वहीं,चार जुलाई तक पूर्वी राजस्थान के कोटा, सिरोही, बांसवाड़ा, बारां, भीलवाड़ा, डूंगरपुर, चित्तौडग़ढ़ समेत 11 जिलों में भारी बारिश होने की चेतावनी है।

बैटमार विधायक वाले मामले में पीएम मोदी ने कहा- बेटा किसी का भी हो पार्टी से निकाल देना चाहिए

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular