Friday, May 15, 2026
Hometrendingबीकानेर संभाग : 5 लाख रुपए की घूस लेते ASI सहित 5...

बीकानेर संभाग : 5 लाख रुपए की घूस लेते ASI सहित 5 जने गिरफ्तार

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

चूरू abhayindia.com भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो चूरू की टीम ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस के सहायक उप निरीक्षक समेत पांच लोगों को 5 लाख रुपए की घूस लेते हुए गिरफ्तार किया है। ब्यूरो की टीम ने यह कार्रवाई चूरू शहर में एक होटल में की।

ब्यूरो के अनुसार दिल्ली पुलिस ने चूरू के सहजूसर गांव निवासी राशिद को एक मामले में रविवार को पकड़ा था। राशिद को छोड़ने की एवज में दिल्ली पुलिस ने उसके पिता से 5 लाख रुपए की घूस की मांग की। इस पर उसके पिता ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को इसकी शिकायत की। शिकायत के सत्यापन के बाद ब्यूरो की टीम ने सोमवार को ट्रेप की कार्रवाई के लिए जाल बिछा लिया। ब्यूरो की टीम ने शहर में स्टेशन रोड स्थित एक होटल में घूस लेते दिल्ली पुलिस के सहायक उप निरीक्षक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

ब्यूरो की गिरफ्त में आया एएसआई योगेन्द्रपाल, हैड कॉस्टेबल विकास और सिपाही राजेश दिल्ली के लाहौरी गेट थाने में तैनात हैं। इन्होंने राशिद को रविवार को पकड़ा था। तीनों पुलिसकर्मियों के साथ दो अन्य व्यक्तियों को भी पकड़ा गया है.। वे भी पुलिसकर्मियों के साथ होटल के कमरे में मौजूद थे।

दिल्ली के लाहौरी गेट पुलिस थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ 91 लाख की चोरी का मुकदमा दर्ज हुआ था। उसके अनुसंधान के लिए ये पुलिसकर्मी चूरू आए थे। ब्यूरो के एएसपी आनंद प्रकाश स्वामी के अनुसार दिल्ली पुलिस के पुलिसकर्मियों ने घूस न दिए जाने पर राशिद के साथ मारपीट भी की थी। उसके पिता को कहा गया था कि मारपीट तब तक जारी रहेगी जब तक की पांच लाख की रकम न दे दी जाए।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!