Thursday, April 24, 2025
Hometrendingप्रदेश : जैविक उत्पादों की खरीद-बिक्री के लिए अब 'राज किसान...

प्रदेश : जैविक उत्पादों की खरीद-बिक्री के लिए अब ‘राज किसान जैविक’ एप विकसित…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

जयपुर Abhayindia.com प्रदेश में अब जैविक उत्पादों की खरीद-बिक्री घर बैठे आसानी से ऑनलाइन की जा सकेगी। इसके लिए कृषि विभाग ने ‘राज किसान जैविक’ मोबाइल एप विकसित किया है। कृषि मंत्री लालचंद कटारिया ने बताया कि लोगों के शुद्ध खाने को लेकर ज्यादा सजग होने से बाजार में जैविक उत्पादों की मांग दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। साथ ही किसानों का रूझान भी ऐसे उत्पाद पैदा करने की ओर बढ़ रहा है।

उन्होंने बताया कि राजस्थान राज्य जैविक प्रमाणीकरण संस्था में 90 जैविक उत्पादक समूह पंजीकृत हैं जिनसे करीब 20 हजार से अधिक किसान जुड़े हुए हैं। यह किसान जैविक अनाज, जैविक सब्जी, जैविक मसाले तथा जैविक फलों का उत्पादन कर रहे हैं, लेकिन इन्हें अपनी उपज बेचने के लिए खरीददार ढूंढने में कठिनाई आती है। इससे निजात दिलाने के लिए किसान तथा उपभोक्ता को ऑनलाइन मंच उपलब्ध करवाने के लिए ‘राज किसान जैविक’ मोबाइल एप विकसित किया गया है।

पंजीकरण करवाना होगा…

कटारिया के अनुसार इस एप पर पंजीकरण कराकर उत्पादक और व्यापारी-उपभोक्ता आपस में बातचीत कर उपज की बिक्री और खरीद कर सकते हैं। किसान गूगल प्ले स्टोर से इस एप को डाउनलोड करके अपना पंजीकरण कर सकते हैं और एप पर पंजीकृत खरीददारों से मोलभाव कर अपने उत्पाद बेच सकते हैं। इसमें व्यक्तिगत और समूह के रूप में प्रमाणित दोनों ही प्रकार के किसान अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।

इस एप पर अब तक 160 किसानों और 29 खरीददारों का पंजीकरण हो चुका है।
गौरतलब है कि राज्य सरकार जैविक खेती को बढ़ावा देने और खरीद-बिक्री आसान बनाने के लिए प्रयास कर रही है। इसी क्रम में बीते दिनों जयपुर में दुर्गापुरा स्थित कृषि प्रबंधन संस्थान से जैविक उत्पाद बिक्री प्रोत्साहन स्थल की शुरूआत की गई थी।

ऐसे कर सकते हैं पंजीकरण

कृषि विभाग के प्रमुख शासन सचिव भास्कर ए सावंत के अनुसार किसान गूगल प्ले स्टोर से ‘राज किसान जैविक’ मोबाइल एप डाउनलोड कर विक्रेता के रूप में पंजीकरण करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें ‘विक्रेता पंजीकरणÓ बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद एकल या समूह में खेती करने वाले कृषक की ओर से अपनी श्रेणी का चयन कर आधार नंबर दर्ज करना होगा, जिसके बाद मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी सत्यापित करना होगा। इसके बाद किसान एवं पिता का नाम, गांव आदि सभी विवरण अपने आप दर्ज हो जाएगा।

बीकानेर : पर्यावरण संरक्षण के लिए किया पौधरोपण…

बीकानेर Abhayindia.com अणुव्रत समिति के तत्वावधान में अर्हम् इंग्लिश अकादमी प्रांगण में पौधारोपण किया गया। इस मौके पर अणुव्रत समिति बीकानेर के अध्यक्ष भंवर लाल गोलछा ने कहा कि पौधे ही हमारा प्राण है हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए । संस्था सचिव एवं अणुवृत समिति के परामर्शक सुरेंद्र कुमार डागा के अनुसार हर व्यक्ति को प्रत्येक अपने जन्म दिन पर एक पौधा लगाने का संकल्प लेना चाहिए। ताकि हम शुद्ध ऑक्सीजन मिल सके।

भंवर लाल गोलछा ने कहा कि अणुवृत का अर्थ ही छोटे-छोटे नियमों का पालन करना है। कार्यक्रम में समिति के बाबूलाल महात्मा, धर्मेंद्र बागवान, प्रेम कांकरिया ने विचार रखें। संचालन छात्र विशाल डागा ने किया।

बीकानेर Abhayindia.com पब्लिक पार्क में पर्यटकों के लिए बनाए गए लिली पौंड में रविवार को हजारों की तादाद में मृत मछलियां मिली है। लिली पौंड के पानी में मछलियां मरने के कारण आसपास के क्षेत्र में दुर्गंध फैल गई। इससे राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ी। हलांकि मछलियों के मरने का कारण अभी पता नहीं चला है।

मृत मछलियों को लिली पौंड से निकालकर दूसरी ओर ले जाते हुए।

नगर विकास न्यास ने लिली पौंड को ठेके पर संचालित करने के लिए दे रखा है। वर्तमान में लिली पौंड परिसर में मरम्मत का कार्य भी चल रहा है।

Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular