Saturday, April 25, 2026
Hometrendingपीबीएम अस्पताल में मरीज के शरीर से निकाली 980 पित्ताशय की पथरियां

पीबीएम अस्पताल में मरीज के शरीर से निकाली 980 पित्ताशय की पथरियां

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com पीबीएम अस्पताल में एक मरीज के पित्ताशय से डॉ मनोहर दवा और उनकी टीम ने मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत निःशुल्क जटिल ऑपरेशन कर 900 से अधिक पथरिया सफलतापूर्वक निकाली हैl यह सर्जरी न केवल तकनीकि रूप से चुनौतीपूर्ण थी बल्कि इसके बाद सामने आई संख्या ने भी सभी को हैरान कर दिया।

रायसिंहपुरा गंगानगर निवासी कमलजीत कौर को बीते कई महीनों से पेट में तेज दर्द, गैस, अपच जैसी समस्याएं हो रही थीl जब मेडिकल जांच की गई तो पता चला कि उसके पित्ताशय में बड़ी संख्या में पथरी मौजूद हैl तुरंत सर्जरी का निर्णय लिया गयाl

ऑपरेशन करने वाली टीम में डॉ मनोहर दवा, डॉ धर्मवीर, डॉ सुन्दर किशोर, डॉ इन्द्रजीत, डॉ आदित्य, डॉ चेतन, डॉ उदेश, एनेस्थीसिया के डॉ कांता भाटी, डॉ कीवी, नर्सिंग स्टाफ ज्योति शामिल थेl डॉ दवा ने बताया कि मरीज की हालत अब स्थिर है और वह तेजी से स्वस्थ हो रहा हैl सर्जरी पूरी तरह सफल रही और मरीज को जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगीl

डॉ दवा और उनकी टीम ने पूर्व में भी एक मरीज के पित्ताशय से 3500 पथरियां निकाली थीl यह मामला यह दर्शाता है कि समय रहते जांच और सही उपचार से किसी भी जटिल स्थिति से निपटा जा सकता है साथ ही यह स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की आवश्यकता को भी उजागर करता है l

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!