Hometrendingप्रदेश : सीएम गहलोत की तबियत बिगड़ी, एसएमएस में हुई जांचें...

प्रदेश : सीएम गहलोत की तबियत बिगड़ी, एसएमएस में हुई जांचें…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तबियत बिगडऩे पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। एसएमएस अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि आज सुबह सीने में दर्द की शिकायत हुई थी, तो उन्हें एसएसएस अस्पताल ले गए और जहां पर सीएम की कार्डिक अन्य जांचे कराई गई। साथ ही एंज्योप्लास्टी की गई।

गहलोत के साथ चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा भी थे। गहलोत की तबियत खराब होने की सूचना मिलने पर पार्टी के नेता व पदाधिकारियों ने उनके कुशलक्षेम की कामना की। चिकित्सकों ने गहलोत को आराम करने की सलाह दी है। अस्पताल के प्राचार्य डॉ. सुधीर भंडारी, एसएमएस अस्पताल अधीक्षक डॉ. राजेश शर्मा सहित कार्डियोलॉजी सहित अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने जांच की है। गहलोत की तबियत खराब होने की जानकारी मिलने पर सरकारी मुख्य सचेतक महेश जोशी, पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव अरोडा, मुमताज मसीह, सत्येन्द्र भारदाज,रूपेशकांत व्यास पीसीसी सचिव जसवंत गुर्जर सहित कई नेताओं ने सीएम की कुशलक्षेम के लिए कामना की है।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular