बीकानेर Abhayindia.com पश्चिमी विधानसभा के पूर्व विधायक गोपाल जोशी की पत्नी कमला देवी का निधन गुरुवार देर रात हो गया था। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार सुबह नत्थूसर गेट बाहर स्थित जोशी बागेची की श्मासान भूमि में किया। जहां उनके पुत्र व भाजपा नेता गोकुल जोशी ने उन्हें मुखाग्नि दी। कमला देवी 87 वर्ष की थी। भाजपा नेता गोकुल जोशी ने बताया कि बीते दिनों उनकी तबीयत बिगडऩे पर जयपुर ले गए थे, जहां से उपचार लेने के बाद पिछले दिनों बीकानेर ले आए थे, पांच दिनों से वो बीकानेर में अपने निवास पर ही थी, जहां गुरुवार देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली। गौरतलब है कि अप्रेल में पूर्व विधायक गोपाल जोशी का निधन हुआ था, तो पिछले दिनों उनकी पुत्र वधु का भी देहांत हो गया था। उनके छह दिन के अन्तराल में ही पूर्व विधायक की पत्नी का निधन हो गया।
















