Sunday, April 20, 2025
Hometrendingसिवरी चौधरी महाराजा सूरजमल संगठन भारत के जिला महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष...

सिवरी चौधरी महाराजा सूरजमल संगठन भारत के जिला महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष नियुक्त

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर Abhayindia.com सिवरी चौधरी को महाराजा सूरजमल संगठन भारत के बीकानेर जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेएस चौधरी व राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ हेमलता फौजदार ने सिवारी चौधरी को बीकानेर जिला अध्यक्ष नियुक्त किया। यह नियुक्ति प्रदेश सचिव भोमराज चौधरी एवं महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष नीलू फौजदार प्रदेश अध्यक्ष की अनुशंसा पर की गई है।

नियुक्ति पत्र देते हुए प्रदेश सचिव भोमराज चौधरी ने कहा कि जाट समाज को प्रगति व उत्थान के कार्यों को करने के लिए जिला अध्यक्ष पद पर को सिवरी चौधरी को नियुक्त किया है। इनकी नियुक्ति से संगठन को और मजबूती मिलेगी। चौधरी की नियुक्ति पर समाज के गणमान्य नागरिकों एवं संगठन के अनेक पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर की।

इस अवसर पर जाट समाज मैरिज ब्यूरो के अध्यक्ष पेमाराम सारण, जाट महासभा के प्रदेश सचिव शंकर लाल सारण, जाट छात्रावास अधीक्षक भीखाराम सांगवा, हाकम जांगू, मनोहर लाल सियाग पूर्व प्रधान प्रतिनिधि बीकानेर, मास्टर भंवरलाल तरड़, भरताराम सिद्धू आदि ने भी चौधरी को शुभकामनाएं दी।

Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular