Friday, May 15, 2026
Hometrendingश्रीप्रीति क्लब के ‘‘गवरजा गीतमाला-2019’’ कार्यक्रम में ऐसे मची धूम...

श्रीप्रीति क्लब के ‘‘गवरजा गीतमाला-2019’’ कार्यक्रम में ऐसे मची धूम…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

Bikaner. abhayindia.com माहेश्वरी समाज की पारिवारिक संस्था श्रीप्रीति क्लब द्वारा आयोजित ‘‘गवरजा गीतमाला-2019’’ कार्यक्रम स्थानीय जस्सूसर गेट के बाहर स्थित माहेश्वरी सदन में सम्पन्न हुआ।  क्लब के मंत्री  मुख्य आयोजक नारायण दास दम्माणी ने बताया कि आगाज श्रीप्रीति क्लब परिवार की सदस्याओं द्वारा माँ गवरजा की पूजा के साथ हुआ उसके बाद उपस्थित सभी माहेश्वरी बन्धुओं ने नारायण बिहाणी भतमाल पेड़िवाल के निर्देशन में मां गवरजा की आरती गाकर भक्तिमय माहौल बना दिया। क्लब के संरक्षक  मगनलाल चाण्डक ने इस अवसर पर क्लब की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए आगामी कार्यक्रमों से अवगत करवाया।

क्लब अध्यक्ष घनश्याम कल्याणी ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सोहनलाल गट्टाणी (अध्यक्ष .रा.प्रा. माहेश्वरी महासभा), विशिष्ट अतिथि  नृसिंह  मीमाणी (समाजसेवी प्रमुख उद्योगपति) कार्यक्रम की अध्यक्षता किसन जी दम्माणी (पूर्व अध्यक्ष माहेश्वरी सभा, शहर इकाई) ने की। ‘‘गवरजा गीतमाला’’ का लोकार्पण किया गया।

सहसंयोजक रमेश करनाणी द्वारा बताया कि गायन प्रतियोगिता में विभिन्न माहेश्वरी मौहल्लों की 10 माहेश्वरी महिला गु्रपों ने भाग लिया। सभी गु्रपों ने एक से एक बढ़कर अपनी गायन प्रस्तुति देकर पूरे सदन को मां गवरजा के गीतों से भक्तिमय बना दिया। निर्णायक मण्डल के सदस्य ताराचन्द दरगड़, राजकुमार सोनी विजयलक्ष्मी डागा ने संयुक्त रूप से बताया कि आज की प्रतियोगिता में निर्णय करना बहुत प्रतिस्पर्धा का काम रहा। गायन प्रतियोगिता के निर्णय में अनिता मोहता ग्रुपप्रथम, जयनारायण व्यास काॅलोनी गु्रपद्वितीय माया चाण्डक सुमन राठी गु्रप (संयुक्त रूप) से तृतीय स्थान प्राप्त किया। संचालन समाज के मीडिया प्रभारी पवन राठी ने किया।

कार्यकारिणी सदस्य अशोक बागड़ी के अनुसार मण्डल के सदस्यों को भी श्रीप्रीति क्लब संस्था द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किये गये।सक्रिय कार्यकारिणी सदस्य नारायण डागा ने बताया कि माहेश्वरी संस्थाओं के सभी प्रतिनिधियों के अलावा कालू राठी, गोपीकिसन पेड़िवाल, नवल राठी, राकेश जाजू, सुरेश कोठारी, सुशील थिराणी, रामकुमार मूंधड़ा, अंजली झंवर, कंचन राठी, राजेश मोहता, कैलाश कोठारी, विभा बिहाणी, निशा झंवर, सुनील दम्माणी, मनोज राठी, मनमोहन लोहिया, जगदीश कोठारी, सुमन मूंधड़ा (नापासर), श्रीराम सिंगी, बाबूलाल मोहता (सिंथल), किसन गोपाल सोमाणी, सुशील करनाणी, दाउ बिन्नाणी, श्याम सुन्दर चाण्डक, सुरेश दम्माणी, राधेश्याम राठी, बृजमोहन चाण्डक, राजेश डागा, श्रीरतन मोहता आदि उपस्थित थे।

कार्यक्रम के अन्त में क्लब सलाहकार मंत्री याज्ञवल्क्य दम्माणी ने कार्यक्रम में प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी कार्यकत्र्ताओं, कार्यकारिणी सदस्यों, अतिथियों, आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया।

करोड़ों की नगदी की आंशका में एफएसटी टीम ने पकड़ी बीकानेर की स्लीपर बस

…तो इस चेतावनी के चलते पीएम मोदी का बीकानेर दौरा हो सकता है रद्द

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!