Sunday, April 26, 2026
Hometrendingसाहित्यकार व्यास 'विनोद' को मिलेगा शंभू-शेखर सकसेना लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

साहित्यकार व्यास ‘विनोद’ को मिलेगा शंभू-शेखर सकसेना लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com शंभू-शेखर सकसेना सामाजिक विकास संस्थान की ओर से वर्ष 2018 के लिए 9वें राज्य स्तरीय शंभू-शेखर सकसेना साहित्य एवं पत्रकारिता समारोह में साहित्य के क्षेत्र में लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड बीकानेर के प्रसिद्ध साहित्यकार भवानी शंकर व्यास ‘विनोद’ को प्रदान किया जाएगा। यह समारोह 27 जनवरी को सायं छह बजे टाउन हॉल, बीकानेर में आयोजित होगा।

संस्थान की सचिव रेणु सकसेना ने बताया कि साहित्य के क्षेत्र में दिए जाने वाले लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड स्वरूप बीकानेर के प्रसिद्ध साहित्यकार भवानी शंकर व्यास ‘विनोद’ को चांदी का मैडल, प्रशस्ति पत्र, शॉल-श्रीफल प्रदान किया जाएगा।

आपको बता दें कि राज्य स्तरीय शंभू-शेखर सकसेना साहित्य एवं पत्रकारिता पुरस्कारों की घोषणा बुधवार को की गई थी। इसी क्रम में संस्था की ओर से दिए जाने वाले लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड की घोषणा गुरुवार को की गई है।

बुधवार को घोषित किए गए परिणामें के अनुसार राज्य स्तरीय स्वर्गीय शंभूदयाल सकसेना साहित्य पुरस्कार के लिए डॉ. अखिलेश पालरिया की पुस्तक ‘डस्टबिन एवं अन्य कहानियां ‘ का चयन किया गया है। डॉ. पालरिया को पुरस्कार स्वरूप 5100 रुपए, चांदी का मैडल और प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया जाएगा।

साहित्य क्षेत्र के विशिष्ट पुरस्कार के लिए बीकानेर की आशा शर्मा की पुस्तक ‘तस्वीर का दूसरा रुख ‘ का चयन किया गया है। उन्हें पुरस्कार स्वरूप 2100 रुपए, चांदी का मैडल और प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया जाएगा।

संस्था सचिव सकसेना ने बताया कि पर्यावरण एवं जल संरक्षण के लिए उल्लेखनीय कार्य करने पर राज्य स्तरीय स्वर्गीय शेखर सकसेना पत्रकारिता पुरस्कार सीकर के विनोद सिंह चौहान को प्रदान किया जाएगा। उन्हें पुरस्कार स्वरूप 5100 रुपए, चांदी का मैडल और प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया जाएगा। पत्रकारिता क्षेत्र का विशिष्ट पुरस्कार बीकानेर के श्याम मारू को प्रदान किया जाएगा। उन्हें पुरस्कार स्वरूप 2100 रुपए, चांदी का मैडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।

बेनीवाल-राठौड़ में फिर हुई बहस, राज्यपाल हुए रवाना, पढ़ा हुआ मान लिया अभिभाषण

सूचना तकनीक पर सवार ‘राजस्थानी भाषा’ ने भरी नई उड़ान, अब ऐसे बढ़ी पहुंच…

State Level Shambhu-Shekhar Saxena Literature and Journalism Awards Announced

राज्य स्तरीय शंभू-शेखर सकसेना साहित्य एवं पत्रकारिता पुरस्कारों की घोषणा

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!