बीकानेर Abhayindia.com एसपी मेडिकल कॉलेज से संबद्ध एस.डी.एम. राजकीय जिला चिकित्सालय में आने वाले वरिष्ठ नागरिकों को एक ही दवा वितरण केन्द्र पर दवा नहीं मिलने अथवा अन्य दवा वितरण केन्द्रों पर भेजे जाने की शिकायतें प्राप्त होने के मामले को संज्ञान में लेते हुए चिकित्सालय अधीक्षक की ओर से एक अहम आदेश जारी किया गया है।
अधाीक्षक की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि दवा वितरण केन्द्र पद आने वाले सभी वरिष्ठ नागरिकों को प्राथमिकता देते हुए ओपीडी पर्ची में लिखित समस्त दवा की उपलब्धता उसी दवा वितरण केन्द्र पर सुनिश्चित करें। इस संबंध में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा शिकायत प्राप्त होने पर संबधित दवा वितरण केन्द्र प्रभारी के विरूद्ध होने वाली विभागीय कार्यवाही के लिये आप स्वयं जिम्मेदार होंगे।


