Thursday, June 25, 2026
Hometrendingउचित मूल्य की रिक्त व नवसृृजित दुकानों के साक्षात्कार 24 से 26...

उचित मूल्य की रिक्त व नवसृृजित दुकानों के साक्षात्कार 24 से 26 फरवरी को

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com जिले में रिक्त एवं नवसृजित उचित मूल्य की दुकानों के आवंटन के लिए उचित मूल्य दुकान आवंटन सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन कर आवेदकों के साक्षात्कार 24, 25 तथा 26 फरवरी 2026 को लिए जाएंगे।

जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि द्वारा जारी आदेशानुसार 24 फरवरी को दोपहर 12 बजे नगरपालिका क्षेत्र लूणकरणसर व तहसील लूणकरणसर ग्रामीण क्षेत्र के लिए तथा दोपहर 3 बजे नगर निगम बीकानेर क्षेत्र के साक्षात्कार लिए जाएंगे। इसी प्रकार 25 फरवरी को दोपहर 12 बजे बीकानेर ग्रामीण क्षेत्र के लिए, दोपहर 3 बजे तहसील पूगल के लिए, 26 फरवरी को दोपहर 12 बजे तहसील श्रीडूंगरगढ़ के लिए तथा दोपहर 3 बजे तहसील छतरगढ़ व खाजूवाला के साक्षात्कार लिए जाएंगे। सभी साक्षात्कार जिला रसद अधिकारी कार्यालय में होंगे।

उन्होंने प्रवर्तन अधिकारी व निरीक्षकों को निर्देशित किया है कि वे समस्त आवेदकों व उचित मूल्य दुकान आवंटन सलाहकार समिति के सदस्यों को निर्धारित तिथि, समय तथा स्थान पर आवेदकों के साक्षात्कार लेने के लिए आवश्यक रूप से अवगत करवाएं।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!