Thursday, June 25, 2026
Hometrendingपेट्रोल पंप कर्मचारी को थप्पड़ मारने के मामले में एसडीएम छाेटूलाल शर्मा...

पेट्रोल पंप कर्मचारी को थप्पड़ मारने के मामले में एसडीएम छाेटूलाल शर्मा सस्‍पेंड

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राज्य सरकार ने जसवंतपुरा के पेट्रोल पंप कर्मचारी को थप्पड़ मारने के मामले में विवाद में आए राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी छोटूलाल शर्मा को गुरुवार को निलंबित कर दिया। निलंबन काल में छोटूलाल शर्मा का मुख्यालय सचिवालय स्थित कार्मिक विभाग में रहेगा।

बताया जा रहा है कि भीलवाड़ा जिले के जसवंतपुरा स्थित एक पेट्रोल-सीएनजी स्टेशन पर दो कारें कतार में लगी थीं। शर्मा परिवार सहित कार में मौजूद थे। इसी दौरान पंप कर्मचारी ने कथित रूप से उनकी कार से पीछे वाली गाड़ी को पहले पेट्रोल देना शुरू कर दिया। इस पर शर्मा ने पंप कर्मचारी को धमकाया और थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद कर्मचारियों ने भी हाथापाई की। पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।यह घटना भीलवाड़ा-अजमेर राजमार्ग पर रायला थाना क्षेत्र के जसवंतपुरा सीएनजी-पेट्रोल पंप पर मंगलवार शाम को घटित हुआ था।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!