Saturday, May 2, 2026
Hometrendingराजस्‍थान में विधानसभा उपचुनाव : कांग्रेस प्रत्‍याशी की पत्‍नी का नामांकन पत्र...

राजस्‍थान में विधानसभा उपचुनाव : कांग्रेस प्रत्‍याशी की पत्‍नी का नामांकन पत्र खारिज, 20 उम्मीदवार मैदान में

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com अंता विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव 2025 के तहत गुरुवार को नामांकन पत्रों की संवीक्षा प्रक्रिया पूरी की गई है। कुल 21 अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए गए थे। संवीक्षा के दौरान उर्मिला जैन (आईएनसी) का नामांकन पत्र खारिज कर दिया गया। इसके बाद अब कुल 20 अभ्यर्थी चुनावी मैदान में शेष रह गए हैं। आपको बता दें कि उर्मिला जैन कांग्रेस प्रत्‍याशी प्रमोद जैन भाया की पत्‍नी हैं।

निर्वाचन विभाग के अनुसार नाम वापसी की अंतिम तिथि 27 अक्टूबर निर्धारित की गई है। इसके बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। अंता विधानसभा उपचुनाव के लिए 11 नवम्बर को मतदान दिवस है।

इधर, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त जनरल ऑब्जर्वर सुभाश्री नंदा ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्वाचन तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी मतदान संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने मतदान केंद्रों पर बिजली, पेयजल, शौचालय, रैम्प, शेड, व्हीलचेयर तथा प्रतीक्षा स्थल जैसी मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया। नंदा ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में किसी प्रकार की लापरवाही न हो और सभी मतदाताओं को मतदान के दिन बेहतर सुविधा एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराया जाए। जनरल ऑब्जर्वर ने विशेष रूप से दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिकों और महिला मतदाताओं के लिए की जा रही तैयारियों की जानकारी ली और निर्देश दिए कि 11 नवम्बर को मतदान दिवस के दिन उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।

निरीक्षण के दौरान रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम अंता हवाई सिंह यादव, लाइजनिंग ऑफिसर एवं सहायक निदेशक जूही अग्रवाल, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी सहित संबंधित विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!