Hometrendingबीकानेर पुलिस का "सावधान अभियान”, हेल्‍पलाइन नंबर किए जारी...

बीकानेर पुलिस का “सावधान अभियान”, हेल्‍पलाइन नंबर किए जारी…

AdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com अवैध मादक पदार्थों की खरीदफरोख्त करने वाले तस्करों पर प्रभावी कार्यवाही करने के लिए बीकानेर पुलिस ने सावधान अभियानशुरू किया है। इसके तहत विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर आमजन के लिए हेल्पलाइन नम्बर 95304-14947 जारी किया गया है। पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम के अनुसार, इन नम्बरों पर कोई भी व्यक्ति किसी भी तरह के मादक पदार्थ की सूचना 24X7 किसी भी समय दे सकेगा और उनकी वीडियो व फोटो खींचकर भेज सकेगा। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जाएगा। इस नम्बर पर Whatsaap भी चालू है।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि समाज में फैल रहे मादक पदार्थो पर अंकुश लगाने में आमजन का सहयोग भी जरूरी है। इसलिए इस सावधान अभियान में सहयोग की अपील की है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular