







बीकानेर/कोलकाताAbhayindia.com कोरोना संक्रमण काल और लॉकडाउन में जब जरुतमंद लोगों को सहारे की दरकार थी, तब दलगत राजनीति से ऊपर उठकर जन सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाकर सभी को अपना बना लिया।
ऐसी शख्सियत तृणमूल कांग्रेस के संस्थापक सचिव व टीएमसी नेता सपन बर्मन की सामजिक पहल को आगे निरंतर रखने के उद्देश्य से कोलकाता में सपन बर्मन फैन्स क्लब का गठन किया गया है। गठन के अहम भूमिका निभाने वाले राज गुप्ता के अनुसार सपन बर्मन(सपन दा) ने मानव सेवा में कभी किसी तरह का भेदभाव नहीं किया।
उन्होंनों ने कोरोना महामारी के इस कठिन दौर में घर परिवार की चिन्ता किए बिना भूखों और जरुतमंदों के लिए भोजन की व्यवस्था की। अनवरत उस विकट घड़ी में हजारों लोगों तक भोजन पहुंचाय। यह क्रम ९० दिनों तक चला। वहीं सैकड़ों परिवारों तक सूखा राशन पहुंचाया। बीमर को ना सिर्फ अस्पताल पहुंचाया बल्कि उनका उपचार कराया। उनकी सादगी व सेवाभाव को देखते हुए सपन बर्मन फैंस क्लब का गठन किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य सपन बर्मन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर इस सेवा कार्य को आगे बढ़ाना है। सपन बर्मन क्लब के गठन से प्रवासियों ने खुशी जताई है।



