Monday, June 15, 2026
Hometrendingचार दशक से सेवा कर रहे वैद्य हंसराज सोनी को रॉयल प्रोफाइल...

चार दशक से सेवा कर रहे वैद्य हंसराज सोनी को रॉयल प्रोफाइल सम्मान

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com रोट्रेक्ट क्लब बीकानेर के अध्यक्ष गौरव चौधरी एवं सचिव प्रिन्स करनाणी ने बताया कि समाज में किए गए श्रेष्ट कार्यों के लिए शुद्धि जन को सम्मानित कर, उनका हौसला अफजाई करने का कार्य निरंतर क्लब द्वारा जारी हैं। रॉयल प्रोफ़ाइल संयोजक अभिमन्यु जाजड़ा ने बताया कि इसी क्रम में लगातार 40 वर्षों से सेवा कर रहे वैद्य हंसराज सोनी को रोट्रेक्ट क्लब, बीकानेर द्वारा रॉयल बीकाणा की रॉयल प्रोफाइल सम्मान से नवाज़ा गया।

ललित स्वामी एवं नितेश स्वामी ने बताया की वेद हंसराज सोनी 4 दशक से शहर में किसी भी व्यक्ति के कोई फोड़ा, फूंसी, मस्से या चर्म रोग का इलाज निः शुल्क कर रहे हैं एवं इसके लिए दवाई का वितरण भी निःशुल्क रूप से उनकी क्लिनिक रामपुरा बस्ती से किया जाता हैं। हंसराज सोनी ने रोट्रेक्ट क्लब का रॉयल प्रोफाइल सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया एवं क्लब सदस्यों को बताया की उनके द्वारा इन वर्षों में लाखों मरीज़ों का निः शुल्क रूप से उपचार किया गया हैं।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!