Saturday, April 25, 2026
Hometrendingबीकानेर में सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, बस और जीप के...

बीकानेर में सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, बस और जीप के बीच…

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com जिले के बज्‍जू कस्बे में इंदिरा गांधी मुख्य नहर की आरडी 946 के पास शनिवार दोपहर एक निजी बस और जीप की जोरदार भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई। हादसे में एक व्‍यक्ति गंभीर रूप से जख्‍मी हो गया। भिड़ंत से जीप के परखच्चे उड़ गए। गाड़ी की सीटें तक बाहर निकल गई और पुर्जे बिखर गए।

बज्जू थानाप्रभारी वीरेन्द्र सिंह के अनुसार, जैसलमेर से बज्जू आ रही बस की बज्जू से बीकमपुर की तरफ जा रही जीप से जोरदार भिड़न्त हुई। हादसे में रामकिशोर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, रामप्रकाश व रामस्वरूप गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बज्जू के सामुदायिक अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद बीकानेर रेफर कर दिया। इनमें रामप्रकाश जाट ने रास्ते में दम तोड़ दिया और रामस्वरूप बिश्नोई का बीकानेर पीबीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!