Saturday, April 25, 2026
Hometrendingभाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक महावीर रांका का हर घर...

भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक महावीर रांका का हर घर तिरंगा अभियान : छतों पर लहराते दिख रहे राष्ट्रीय ध्वज

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक महावीर रांका का हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा वितरण कार्यक्रम जोर-शोर से जारी है।

प्रदेश सहसंयोजक महावीर रांका ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान की सफलता का दृश्य चहुंओर नजर आ रहा है। नगरवासियों ने अपनी छतों पर तिरंगा फहरा कर वाकई देश के प्रति अपने भावों को प्रकट किया है। रांका ने बताया कि कल रविवार को स्कूलों में अवकाश रहेगा इसलिए आज शनिवार को झंडा वितरण में विशेषत: स्कूलों पर फोकस किया गया और अधिकाधिक विद्यार्थियों को तिरंगे वितरित किए गए।

रमेश भाटी ने बताया कि गंगाशहर स्थित सार्थक इंग्लिश एकेडमी में 200 तिरंगे वितरित किए गए। इस दौरान हनुमानमल रांका, गणेश जाजड़ा, मोहित बोथरा, उपस्थित रहे। इसी क्रम में ब्रिल्यंट ग्लोबल स्कूल में 170 तिरंगे वितरित किए गए। इस दौरान आदर्श शर्मा, आनन्द सोनी एवं संजय स्वामी उपस्थित रहे। एलकेएसआई जैन कन्या पाठशाला में 465 झंडे वितरित किए गए। इस दौरान शंभु गहलोत, टेकचंद यादव, भगवतीप्रसाद गौड़ उपस्थित रहे। सुभाषपुरा स्थित यादव भारती स्कूल में 100 ध्वज वितरित किए गए। प्रधानाध्यापक ज्योति शर्मा ने महावीर रांका का आभार जताया। इसी क्रम में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय (लेडी एलगिन स्कूल) जेल रोड में बालिकाओं को 800 तिरंगे वितरित किए गए। इस रोटरी क्लब बीकानेर मिडटाउन अध्यक्ष अध्यक्ष घनश्याम रामावत, सचिव श्रीलाल चांडक, शशि बिहानी, गुलाब सोनी, भगवती प्रसाद सोनी, हेमंत शर्मा, सुरेश राठी, महेंद्र साध आदि उपस्थित रहे। तिरंगा वितरण शृंखला में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नाल बड़ी में विद्यार्थियों को 1000 तिरंगे वितरित किए गए। इस दौरान भगवती प्रसाद सोनी, पवन सुथार उपस्थित रहे। नत्थूसर गेट स्थित श्री विद्यापीठ एकेडमी में 100 तिरंगे, ग्रीन फील्ड उदासर में 400 तिरंगे, रा.उ.मा.विद्यालय सुजानदेसर में 371 तिरंगे वितरित किए गए।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!