Hometrendingपपला पर 1 लाख रुपए का इनाम, 3 राज्‍यों की पुलिस कर रही...

पपला पर 1 लाख रुपए का इनाम, 3 राज्‍यों की पुलिस कर रही तलाश

जयपुर abhayindia.com बहरोड़ पुलिस थाने में हवालात से फरार कुख्‍यात बदमाश विक्रम गुर्जर उर्फ पपला पर एक लाख रुपये का नगद इनाम घोषित किया गया है। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जाएगा। इस संबंध में पुलिस महानिदेषक भूपेंद्र सिंह ने आदेश जारी किए हैं। इससे पहले बुधवार को पपला को छुड़ाकर ले जाने वाले छह बदमाशों पर 50-50 हजार का इनाम घोषित किया गया था।

आपको बता दें कि बहरोड़ थाने पर फायरिंग कर गैंगस्टर विक्रम उर्फ पपला गुर्जर को छुड़ाकर ले जाने के मामले में स्पेशल आपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने दो युवकों विक्रम सिंह व जितेंद्र को गिरफ्तार किया है। वहीं, कोर्ट ने रिमांड पर चल रहे हिस्ट्रीशीटर विनोद स्वामी, कैलाश, जगन खटाणा, सुभाष गुर्जर, भरत सिंह व महिपाल गुर्जर को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

इधर, ईनामी बदमाश विक्रम उर्फ पपला का एक सप्ताह बाद भी पता नहीं चल पाया है। पपला की तलाश में राजस्थान, हरियाणा व उत्तर प्रदेश पुलिस ने अनेक स्थानों पर दबिश दी, लेकिन उसे पकड़ने में नाकाम रही है। नीमराणा एएसपी लगाए गए सिद्धांत शर्मा व डीएसपी महावीर सिंह की टीम ने गुरुवार को इनपुट मिलने के बाद रुड़की सहित अन्य स्थानों पर में दबिश दी, लेकिन पपला पकड़ में नहीं आया। राजस्थान पुलिस, एटीएस व एसओजी की टीमें उत्तर प्रदेश में पपला के छिपे होने की आशंका पर शहरों की खाक छान रही हैं।

राज्‍य शतरंज प्रतियोगिता : बोड़ा सहित 9 खिलाड़ी संयुक्त बढ़त में आगे

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular