Thursday, June 25, 2026
Hometrendingबीकानेर में रेजीडेंट डॉक्‍टर कोरोना पॉजीटिव, अब तक 113 मरीज...

बीकानेर में रेजीडेंट डॉक्‍टर कोरोना पॉजीटिव, अब तक 113 मरीज…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में सोमवार शाम को दो कोरोना पॉजीटिव केस सामने आने के बाद देर रात एक रेजीडेंट डॉक्‍टर की जांच रिपोर्ट भी कोरोना पॉजीटिव आई है। इसके साथ ही बीकानेर में कोरोना संक्रमण के अब तक 113 केस सामने आ चुके हैं।

सीएमएचओ डॉ. बी. एल. मीणा ने बताया कि पीबीएम के कोविड अस्‍पताल में कार्यरत रेजीडेंट डॉक्‍टर की देर रात आई जांच रिपोर्ट पॉजीटिव मिली है। इसके साथ ही डॉक्‍टर के संपर्क में आए चिकित्‍सकों व स्‍टाफ को क्‍वारेंटाइन कराया जा रहा है।

आपको बता दें कि इससे पहले कल शाम को कोरोना के दो मरीज मिले थे। इसमें से नया कुआं क्षेत्र के भार्गव मोहल्‍ला की 80 वर्षीया महिला की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। इस महिला मरीज की तबीयत नाजुक बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि सांस की तकलीफ होने के कारण महिला ने खुद ही कल जांच कराई थी। उसकी कोई ट्रेवल हिस्‍ट्री नहीं रही है। सीएमएचओ डॉ. बी. एल. मीणा स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की टीम के साथ नया कुआं क्षेत्र में पहुंचे हैं। वहीं, दूसरा पॉजीटिव केस गंगाशहर के बोथरा चौक में सामने आया। यहां की 21 वर्षीय एक युवती जो दिल्‍ली से आई थी, उसकी रिपोर्ट पॉजीटिव आई है, हालांकि उसके परिजनों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

बीकानेर : अब फड़ बाजार की सारी दुकानें खुलेंगी, मिल गई छूट…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!