Thursday, May 14, 2026
Hometrendingबीकानेर पूर्व राजपरिवार की सदस्‍य पदमा कुमारी का निधन

बीकानेर पूर्व राजपरिवार की सदस्‍य पदमा कुमारी का निधन

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com पूर्व राजपरिवार की सदस्य और विधायक सिद्धि कुमारी की माता पद्मा कुमारी का सोमवार देर रात असामयिक निधन हो गया। सीने में दर्द की शिकायत पर उन्‍हें देर रात पीबीएम के हल्दीराम हार्ट हॉस्पिटल में लाया गया, जहां देर रात इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। बाद में उनकी पार्थिव देह को जूनागढ़ ले जाया गया।

पीबीएम अधीक्षक डॉ. मोहम्मद सलीम ने बताया कि पद्मा कुमारी (67) पिछले कुछ दिनों से अस्‍वस्‍थ होने के कारण हल्दीराम हॉस्पिटल के चिकित्सकों से उपचार ले रही थी। सोमवार रात को ही उनकी तबीयत खराब होने पर अस्पताल लाया गया। जहां कुछ देर बाद पद्मा कुमारी का निधन हो गया।

विधायक सिद्धि के निजी सहायक सुधीर व्यास ने बताया कि पद्मा कुमारी का जन्म चम्बा (हिमाचल प्रदेश) के राजपरिवार में जन्म हुआ था। बीकानेर राजपरिवार के सदस्य नरेन्द्र सिंह से उनका विवाह हुआ। पद्मा कुमारी की अंतिम यात्रा मंगलवार को जूनागढ़ से रवाना होगी। सागर स्थित रियासतकालीन अंतिम संस्कार स्थल पर राजपरिवार की परम्परा के अनुसार अंतिम संस्कार होगा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!