Hometrendingराहतभरी खबर : अबकी बार दस दिन पहले आ जाएगा मानसून

राहतभरी खबर : अबकी बार दस दिन पहले आ जाएगा मानसून

AdAdAdAdAdAdAd

नई दिल्‍ली Abhayindia.com भीषण गर्मी झेल रहे लोगों के लिए राहतभरी खबर सामने आई है। यूरोपियन सेंटर फॉर मीडियम रेंज वेदर फोरकास्ट (ECMWF) के अनुसार, देश में अबकी बार मानसून 10 दिन पहले ही दस्तक दे सकता है। केरल के तट से 20 या 21 मई को ही मानसून टकरा सकता है। आपको बता दें कि आमतौर पर केरल में मानसून जून के पहले सप्‍ताह में दस्तक देता है। इसके बाद यह देश के बाकी हिस्सों में पहुंचता है।

एजेंसी के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में हालिया मौसम संबंधी बदलावों से संकेत मिलते हैं कि अरब सागर में एंटीसाइक्लोन क्षेत्र बन रहा है। इसके चलते मानसून केरल जल्द पहुंच सकता है। इसके प्रभाव से पश्चिमी क्षेत्र के दूसरे हिस्सों में भी बारिश हो सकती है।

इधर, आईएमडी के मौसम वैज्ञानिक आनंद कुमार दास के अनुसार, सैटेलाइट इमेजेस से जो जानकारी सामने आ रही है, उसके मुताबिक मानसून समय पर आने की पूरी संभावना है। केरल में यह 1 जून को दस्तक दे देता है। उन्होंने कहा कि भूमध्य रेखा के पास बादलों का एक समूह बना हुआ है, जो कि काफी सक्रिय है। ये संकेत दे रहा है कि मानसून की गतिविधियां जल्दी ही रफ्तार पकड़ेगी।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular