Thursday, June 4, 2026
Hometrendingजोधपुर हिंसा मामले को लेकर बीकानेर में विरोध प्रदर्शन, राज्‍यपाल के नाम...

जोधपुर हिंसा मामले को लेकर बीकानेर में विरोध प्रदर्शन, राज्‍यपाल के नाम दिया ज्ञापन…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com जोधपुर में हुई हिंसा के विरोध में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल ने आज कलेक्टर ऑफिस के बाहर विरोध प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया। विहिप के महानगर मीडिया प्रभारी कन्हैया लाल आचार्य ने कहा कि ईद की पूर्व रात्रि को जोधपुर के जालोरी गेट पर स्वतंत्रता सेनानी बालमुकुंद बिस्सा की प्रतिमा के मुंह पर पट्टी बांधकर प्रतिमा को एक कपड़े में लपेटने की घटना के बाद भगवा झंडा हटाकर इस्‍लामिक झंडा लगाकर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाकर साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का काम किया गया। जिसका स्थानीय युवकों द्वारा विरोध किया गया तो उन युवकों के साथ मारपीट की गई।

बजरंग दल विभाग संयोजक दुर्गासिंह शेखावत ने कहा कि करौली में भारतीय नववर्ष शोभायात्रा के दौरान गाड़ियों और दुकानों में आग लगा दी गई। अलवर में 300 वर्ष पुराने शिव मंदिर को गिराया गया। लगातार हो रही हिन्दू विरोधी हिंसक घटनाओं से हिन्दू समाज जबरदस्त आक्रोशित हैं। ज्ञापन देने वाले शिष्‍टमंडल में विहिप के प्रांत मीडिया प्रमुख चेतन सिंह पंवार, बजरंग दल विभाग संयोजक दुर्गासिंह शेखावत, महानगर मंत्री विनोद सेन, महानगर मीडिया प्रभारी कन्हैया लाल आचार्य सहमंत्री लक्ष्मण उपाध्‍याय, सह संयोजक विक्रम सिंह रावत, लक्ष्मीनाथ प्रखण्ड के किशोर बांठिया, अभिषेक सुराणा, योगेश सोनी, राष्ट्रीय संवयसेवक संघ के ब्रम्हदत आचार्य, महेश खत्री, अमित सोनी, ठाकुर दास स्वामी, सेवाभारती के सोमनाथ, सांवर लाल मोदी, शशिकला गुप्ता भारतीय मजदूर संघ के शिव कुमार व्यास, हनुमान प्रसाद व्यास आदि भारी संख्या में कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!