Monday, June 22, 2026
HometrendingRBSE का 12वीं कला वर्ग का परिणाम घोषित

RBSE का 12वीं कला वर्ग का परिणाम घोषित

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान माध्‍यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 12वीं कला वर्ग 2023 का परीक्षा परिणाम आज घोषित कर दिया है। परीक्षा परिणाम 92.35 प्रतिशत रहा। अबकी बार छात्रों का प्रतिशत 90.65 रहा। वहीं, छात्राओं का प्रतिशत 94.06 रहा। शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्‍ला ने एक क्लिक पर 7 लाख परीक्षार्थियों का परिणाम जारी किया1 इस दौरान बोर्ड के कई अधिकारी मौजूद रहे। आपको बता दें कि 12वीं कला वर्ग की परीक्षा 9 मार्च से 12 अप्रैल तक आयोजित की गई थी।

आपको यह भी बता दें कि 12वीं के कला वर्ग में करीब 7 लाख 19 हज़ार 838 पंजीकृत परीक्षार्थी हैं। बोर्ड की ओर से इससे पहले बार ने 12वीं विज्ञान वाणिज्य का परिणाम 18 मई को जारी किया गया था। इसमें छात्रछात्राओं दोनों का परिणाम 95 प्रतिशत से अधिक रहा था।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!