




बीकानेर Abhayindia.com भारतीय किसान संघ जिला ईकाई बीकानेर के कृषि मण्डी प्रांगण में जिला सम्मेलन आयोजित हुआ। इसमें जिला अध्यक्ष शंभू सिंह राठौड़ सहित 21 सदस्य कार्यकारणी का गठन किया गया। कार्यकारणी में जिला मंत्री शिवदत्त सीगड़, जिला उपाध्यक्ष धनराज सारस्वत, ओम गोदारा, जैविक खेती प्रमुख शेरेराम बुढ़िया, युवा प्रमुख प्यारे लाल सेन, कोषाध्यक्ष राजेंद्र सिंह सहित 21 सदस्य को दायित्व सौंपा गया। वहींं, कैलाश जाजड़ा को संभाग अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है।
सम्मेलन के समापन पर प्रांत अध्यक्ष माणकराम की अगुवाई में प्रतिनिधि मण्डल ने जिला कलक्टर नम्रता से मिलकर सात सूत्री मांगों का मांग पत्र सौंपा। किसान संघ के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शंभू सिंह राठौड़ ने किसानों के लिए सिंचाई पानी, फसल बीमा, कृषि कनेक्शन में सतत विधुत आपूर्ति और भूमि अधिग्रहण में प्रभावित किसानों किसानों को पर्याप्त मुवावजा के लिए जन जागरण से जन संघर्ष का आव्हान किया।





