Friday, June 5, 2026
Hometrendingरांका का तिरंगा वितरण अभियान जारी, दो स्कूलों में 1700 व स्कैटिंग...

रांका का तिरंगा वितरण अभियान जारी, दो स्कूलों में 1700 व स्कैटिंग पार्क में 100 तिरंगे…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के सहसंयोजक महावीर रांका द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत लगातार तिरंगे वितरण किए जा रहे हैं।

पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान को पूर्णत: सफल बनाने के उद्देश्य से स्कूल, कॉलेज आदि संस्थानों में तिरंगे वितरित किए जा रहे हैं। शनिवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय इगानप कॉलोनी में 300 झंडों का वितरण किया गया। इसी शृंखला में भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेशप्रतापसिंह के नेतृत्व में गंगाशहर स्थित राजकीय बोथरा उच्च माध्यमिक विद्यालय में 1400 झंडों का वितरण किया गया।

स्कैटिंग कोच योगेन्द्र खत्री ने बताया कि राजस्थान स्कैट एसोसिएशन के अध्यक्ष महावीर रांका द्वारा सादुलगंज के ए सेक्टर पार्क में स्कैटिंग कर रहे बच्चों को तिरंगे वितरित किए गए। इस दौरान क्षेत्र के लोगों को भी करीब 100 तिरंगे वितरित किए गए। तिरंगा वितरण कार्यक्रम भायजुमो अध्यक्ष वेद व्यास, मधुसूदन शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, लक्की पंवार, गौरीशंकर देवड़ा, पवन सुराणा, संजय स्वामी, जितेंद्र राजवी, शंभु गहलोत, आनंद सोनी, आदर्श शर्मा आदि उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!