Thursday, April 25, 2024
Hometrendingकोचिंग संस्था के बच्चे भी निकले तिरंगा लेकर हाथ में, हर घर...

कोचिंग संस्था के बच्चे भी निकले तिरंगा लेकर हाथ में, हर घर तिरंगा अभियान…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर Abhayindia.com प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा-घर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज जय नारायण स्थित अल्फा मैटर्स कोचिंग संस्थान के विद्यार्थियों ने एक भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया। रैली में बड़ी संख्या में लड़कियों ने वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारों से सम्पूर्ण क्षेत्र को देश भक्ति के माहौल में परिवर्तित कर दिया।

तिरंगा रैली सेक्टर 1, 2 सेक्टर 4 व मूर्ति चौराहा होते हुए आदर्श विद्या मंदिर में संपन्‍न हुई। घर-घर तिरंगा अभियान की इस रैली में शहर भाजपा अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, भाजपा चिकित्‍सा प्रकोष्‍ठ के संयोजक डॉ. सिदधार्थ असवाल,, वार्ड पार्षद संजय गुप्ता, आशीष बिस्सा, मंडल के संयोजक अभय पारीक, महामंत्री नरेंद्र सिंह आबडसर, चांद राठौड़, प्रिया राजवी, निशा पांडे, हिमांशु दाधीच, राजेंद्र गुप्ता, शीशराम खिलेरी सहित अनेक भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular