Sunday, May 19, 2024
Hometrendingबीकानेर: राम मन्दिर निर्माण गौरवपूर्ण, बोले भाजपा नेता रवि शेखर...

बीकानेर: राम मन्दिर निर्माण गौरवपूर्ण, बोले भाजपा नेता रवि शेखर…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर Abhayindia.com सांसद सेवा केन्द्र बीकानेर में अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मन्दिर निर्माण के लिए श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण के तहत एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया

इसमें भाजपा नेता रविशेखर मेघवाल ने श्रीराम मन्दिर निर्माण के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ समर्पण निधि में सहयोग दिया। भाजपा नेता रविशेखर मेघवाल ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मन्दिर का बनना हम सब के लिये ऐतिहासिक व गौरवपूर्ण है।

देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भव्य राम मन्दिर का भूमि पूजन व शिलान्यास किया था में समझता हूँ वो दिन वो पल हर भारतीय के लिए हमेशा के लिए गौरवशाली रहेगा आज के कार्यक्रम में रविशेखर मेघवाल ने 111000 की राशि समर्पण निधि में योगदान दिया।

इसके साथ ही सांसद सेवा केन्द्र से आज 2,90,000 की राशि भेंट की गई। जिस दिन मंदिर निर्माण होगा दिपावली जैसे जोश और उत्साह के साथ मनाया जएगा। कार्यक्रम में नगर निगम उप महापौर राजेन्द्र पंवार, भाजपा नेता जे.पी.व्यास, राजा सेवग, प्रदेश उपाध्यक्ष, एसटी मोर्चा डॉ. अशोक मीणा, जिला परिषद सदस्य दौलत सारण, पार्षद विकास सियाग, विनोद धवल, दीपक गहलोत, प्रदीप उपाध्याय, गिरिराज सिंह चारण, कैलाश गुवलानी, मोहन कस्वां, सी.आर.चैधरी, मुरलीधर सैन, नन्दकिशोर गहलोत, प्रकाश बारूपाल, शिवजी खुराव, संतराज कच्छावा, गणपत गहलोत, किशन डागा, कमल गहलोत, कोजाराम, देवाराम, खेताराम, अखाराम, नेमीचन्द तेजी, अशोक नाई आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular