Sunday, April 26, 2026
Hometrendingविधायक सिद्धीकुमारी की एफआईआर पर राज्‍यश्री कुमारी का काउंटर, कहा- ये आरोप...

विधायक सिद्धीकुमारी की एफआईआर पर राज्‍यश्री कुमारी का काउंटर, कहा- ये आरोप झूठे हैं…

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर पूर्व से भाजपा विधायक सिद्धीकुमारी की ओर से अपनी बुआ राज्‍यश्री कुमारी सहित पांच जनों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कराने का मामला तूल पकड़ रहा है। इस मामले में अब राज्‍यश्री कुमारी ने भी अपना पक्ष रखते हुए एक वीडियो जारी किया है। राज्‍यश्री कुमारी ने कहा है कि मैं स्‍वर्गीय महाराजा डॉ. करणीसिंहजी बीकानेर की पुत्री है। ये जो झूठे आरोप लगाए गए है, ये बिल्‍कुल झूठे है। हम तो हार्ड वर्किग और मेहनती लोग है, जो हमारा काम कर रहे है। ये जो झूठी कम्‍पलेन हमारे खिलाफ फाइल हुई है यह शेमफुल है। इसको हमने लीगल टीम को सौंप दिया है और वे इसमें कार्यवाही करेंगे।

आपको बता दें कि इससे पहले कांग्रेस की राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता एवं राजस्‍थान में लोकसभा चुनाव की मीडिया समन्वयक रितु चौधरी ने कहा कि बीकानेर राजपरिवार के पैतृक संपत्ति विवाद में मेरा कोई लेना-देना नहीं है। चौधरी ने कहा कि भाजपा हमेशा से ही बदले की भावना से राजनीति करती आई है और बीकानेर में आज विधायक द्वारा दर्ज मुकदमा उसी नीति का हिस्सा है। आपको बता दें कि सिद्धीकुमारी की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर में कांग्रेस नेता रितु चौधरी का नाम भी है। इस पर रितु चौधरी ने तीखी प्रतिक्रिया दर्ज कराई है।

विधायक सिद्धीकुमारी की एफआईआर पर भड़की कांग्रेस की नेता रितु चौधरी, कहा- माफी मांगो, नहीं तो…

विधायक सिद्धिकुमारी ने अपनी बुआ सहित पांच जनों के खिलाफ दर्ज कराया धोखाधड़ी का मामला

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!