





जयपुर Abhayindia.com राजस्थान में एक नया पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के उत्तरी भागों में आज से ही मेघगर्जन, आंधी व कहीं-कहीं बारिश की गतिविधियां शुरू होने की संभावना है। विभाग के अनुसार, 11 जून को दोपहर बाद बीकानेर, जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में तेज आंधी व कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।
विभाग के अनुसार, आंधी-बारिश की गतिविधियों में 12 जून से बढ़ोतरी होने की संभावना है। 12-13 जून को बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर व जोधपुर संभाग के कुछ भागों में तेज मेघगर्जन, तेज आंधी (60-70 Kmph) के साथ कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। प्रदेश के कुछ भागों में आंधी बारिश की गतिविधियां 14-16 जून को भी जारी रहने की संभावना है।
विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में आंधी-बारिश के असर से तापमान में 2-3 डिग्री गिरावट होने की संभावना है। हालांकि, अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 40-43 डिग्री दर्ज होने तथा उमस भरी गर्मी का दौर जारी रहने की संभावना है।






