HometrendingBikaner Crime : युवक से मारपीट, पिस्‍तौल तानी, सुपारी देकर मारने का...

Bikaner Crime : युवक से मारपीट, पिस्‍तौल तानी, सुपारी देकर मारने का आरोप, सात जनों पर केस

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com मुक्‍ताप्रसाद नगर में एक युवक के साथ मारपीट करने, पिस्‍तौल तानने के आरोप में पुलिस ने सात जनों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, परिवादी रामपुरा बस्‍ती निवासी पूनमचंद उर्फ बंटी पुत्र शिवप्रकाश गहलोत ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि प्रिंस नायक, नवीन, राजेन्‍द्र, राघव गहलोत, गणेश सांखला, पंकज, कुनाल ने मुझे मारने की नीयत से मोटरसाइकिल की टक्‍कर मार दी। इस दौरान पिस्‍तौल तान दी लेकिन तकनीकी खराबी के कारण वह चल नहीं सकी। आरोपियों ने मेसे साथ मारपीट की। आरोपित शुभकरण ने मुझे मारने की विजेन्‍द्र तंवर से सुपारी ले रखी है, जो मुझे कभी भी मार सकता है। मामले की जांच एएसआई हीरा सिंह को सौंपी गई है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular