Hometrendingराजस्‍थान वेदर अपडेट : अगले कुछ घंटों में 11 जिलों में आंधी...

राजस्‍थान वेदर अपडेट : अगले कुछ घंटों में 11 जिलों में आंधी व बारिश का अलर्ट

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान के 11 जिलों में अगले दो-तीन घंटे में मौसम के मिजाज में बदलाव आ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, आज जयपुर, बीकानेर, नागौर, सीकर, अलवर, दौसा, भरतपुर, चूरू, झुन्झुनू, करौली, सवाई माधोपुर क्षेत्रों में धूलभरी आंधी और हल्की वर्षा होने की संभावना है। विभाग के अनुसार, इस दौरान मेघगर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है।

बहरहाल, बीते पांच दिनों से हीटवेव का दौर चलने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। विभाग के अनुसार, अगले दो दिन भी हीटवेव का असर रहेगा। आपको बता दें कि रविवार को प्रदेश के19 शहरों में दिन का पारा 45 डिग्री से अधिक रहा।

बीते चौबीस घंटे रहा पारा

श्रीगंगानगर 46.7

धौलपुर 46.5

जालोर 46.5

कोटा 46.2

फतेहपुर 46.2

करौली 46.1

जयपुर 45.9

बाड़मेर 45.8

फलोदी 45.8

अलवर 45.6

जोधपुर 45.6

चूरू 45.6

जैसलमेर 45.5

डूंगरपुर 45.3

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular