बीकानेर Abhayindia.com लालगढ रेलवे स्टेशन के सामने रामपुरा स्थित मघी देवी सीनियर सैकण्डरी स्कूल का आरबीएसई बोर्ड की 12वीं आर्टस (कला वर्ग) का परीक्षा परिणाम शानदार रहा है।
स्कूल संचालक टी.आर. तंवर ने बताया कि स्कूल की चारु चांवरिया ने 93%, आरुषि कँवर ने 91.80%, उषा पँवार ने 90.60%, अरमान खान ने 88.20%, सोफिना बानो ने 87.40%, वर्षा मोदी ने 84.80%, शर्मिला गुरिया ने 81.20%, अंजलि स्वामी ने 81% प्रतिशत अंक अर्जित किए हैं। स्कूल प्रबंधन की ओर से कक्षा के सभी विद्यार्थियों, स्कूल की समस्त टीम और अभिभावकों को बधाई प्रेषित की गई है।














