जयपुर Abhayindia.com शासन सचिव, स्कूल शिक्षा, कृष्ण कुणाल ने सोमवार को शिक्षा संकुल में चींटियों के भोजन के लिए घी, शक्कर एवं आटा भरे नारियल मिट्टी में दबाकर जीव जन्तुओं के प्रति दया भाव रखने का सन्देश दिया।
इस अवसर पर अतिरिक्त राज्य परियोजना निदेशक सुरेश बुनकर, उपायुक्त एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भी चींटियों के बिलों के आस-पास ऐसे ही नारियल गाढ़कर प्रकृति में जीव-जन्तुओं को पोषित करने की मानवीय उत्तरदायित्व की भावना को प्रसारित किया।













