HometrendingRajasthan Weather : 25 तक होगी छिटपुट बारिश, 26 से फिर चलेगा...

Rajasthan Weather : 25 तक होगी छिटपुट बारिश, 26 से फिर चलेगा भारी बारिश का दौर

AdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में छिटपुट बारिश का दौर 25 जुलाई तक जारी रहने का अनुमान है। इसके बाद 26 जुलाई से एक बार फिर मानसून की बारिश का दौर चलेगा। इस दौरान भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग क अनुसार, बुधवार को जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ मध्यम से तेज बारिश व कहीं-कहीं भारी बारिश होने व उदयपुर, अजमेर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

विभाग के अनुसार, हल्की मध्यम बारिश की गतिविधियां राज्य के कुछ भागों में 24-25 जुलाई को भी जारी रहने की संभावना है।

विभाग ने बताया कि आगामी 24 घंटों में बंगाल की खाड़ी में एक नया कम दबाव का क्षेत्र (Low Pressure area) बनने से पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में 26 जुलाई से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने व 26 से 30 जुलाई के दौरान भारी बारिश का दौर सक्रिय होने की प्रबल संभावना है। वहीं, 27-28 जुलाई के दौरान दक्षिण-पूर्वी व दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं भारी व अतिभारी बारिश होने की संभावना है।

बहरहाल, बीते चौबीस घंटे में पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। कुछ क्षेत्रों में भारी से अति भारी बारिश भी देखने को मिली। झुंझुनूं के पिलानी में सबसे ज्यादा 136.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular