Friday, May 15, 2026
Hometrendingरामपुरिया जैन लॉ कॉलेज के स्वयंसेवकों ने नशा न करने की ली...

रामपुरिया जैन लॉ कॉलेज के स्वयंसेवकों ने नशा न करने की ली शपथ, आईपीएस जांगिड़ ने कही ये बड़ी बात…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com रामपुरिया जैन लॉ कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाईयों द्वारा नशा मुक्ति एवं जागरूकता सप्ताह के कार्यक्रमों के क्रम में आज इण्डिपेंडेंट लीगल सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय विचार गोष्ठी एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय पुलिस सेवा के युवा अधिकारी एवं सीओ सदर विशाल जांगिड. थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी शहर अध्यक्ष सुमन छाजेड. तथा इण्डिपेंडेंट लीगल सोसायटी के राज्य उपाध्यक्ष प्रखर मित्तल थे। कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती के पूजन के साथ हुई।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. अनन्त जोशी ने सभी आगन्तुकों का स्वागत करते हुए कहा कि आज का युवा लगातार नशे की गिरफ्त में आ रहा है और समाज को नई दिशा देने तथा राष्ट्र को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रत्येक युवा को स्वयं आगे आना होगा तथा प्रशासन, राजनैनिक दलों एवं शिक्षण संस्थाओं तथा विभिन्न एनजीओ को आगे आकर कार्य करना होगा।

डाॅ. जोशी ने बताया कि इसी संदर्भ में महाविद्यालय की रासेयो इकाईयों द्वारा नशे के खिलाफ जागरूकता पैदा करने के लिए जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है जिसमें स्वयंसेवक नुक्कड. नाटक, जागरूकता रैली तथा पोस्टर पैम्पलेट के माध्यम से समाज में नशे के दुष्परिणामों को बताकर उससे दूर रहने के लिए लोगों को प्रेरित करने का कार्य कर रहे है।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी शहर अध्यक्ष सुमन छाजेड. ने सभी स्वयंसेवकों तथा विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे ही राष्ट्र निर्माण की प्रमुख धुरी है तथा आज के समय में नशे ने हमारे समाज को जकड. रखा है अतः हम सभी को आगे आकर नशे को रोकने तथा उसके विरूद्ध जनजागरूकता कार्यक्रम चलाकर इसको रोकने का प्रयास करना चाहिए।

मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए युवा आईपीएस सीओ सदर विशाल जांगिड. ने नशे के विरूद्ध चलाए जा रहे महाविद्यालय के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षण संस्थाओं के स्तर पर इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित होने से निश्चित रूप से समाज में जन जागरूकता पैदा होगी और इसके सार्थक परिणाम सामने आयेंगे।

जांगिड. ने स्वयंसेवकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्य की शुरूआत स्वयं से होती है और प्रत्येक स्वयंसेवक, विधि विद्यार्थी का यह दायित्व है कि वह स्वयं नशे की गिरफ्त से दूर रहे तथा साथ ही अपने आस पास समाज, परिवार तथा मौहल्लों में इस बाबत जागरूकता कार्यक्रम के कार्यक्रम आयोजित कर समाज में नशे को ना कहने के लिए संदेश प्रसारित करें। जांगिड. ने कहा कि प्रशासन इसके लिए हर समय संकल्पबद्ध होकर कार्य करने हेतु तत्पर है तथा प्रत्येक नागरिक के साथ कार्य करने के लिए तैयार है।

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के स्वयंसेवक नकुल सेवग, छवि किराडू, सोनू जैन, दिपेन्द्र सिंह, राकेश सारस्वत तथा मेनेजमेण्ट के छात्र मोहित पुरोहित ने भी अपने विचारों से जागरूकता के लिए प्रयास किया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय की रासेयो इकाईयों द्वारा नशा के विरूद्ध जागरूकता के लिए तैयार किए गए पोस्टर तथा पेम्पेलेट का विमोचन भी अतिथियों के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के रासेयो प्रभारी डाॅ. रीतेश व्यास ने मंच संचालन किया तथा महाविद्यालय की व्याख्याता डाॅ. प्रीति कोचर ने आगन्तुकों तथा अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के व्याख्याता डाॅ. बालमुकुन्द व्यास, डाॅ. शराफत अली, डाॅ. राकेश धवन, सुनिता लूणिया, डाॅ. पीयूष किराडू, अंजुमन उस्ता, राजश्री सुथार, चेतना ओझा, राकेश रंगा, पवन सारस्वत तथा रासेयो स्वयंसेवक, विधि एवं मेनेजमेण्ट विद्यार्थी उपस्थित थे। कार्यक्रम के अन्त में अतिथियों का शाॅल, साफा पहनाकर स्वागत किया गया तथा भारतीय संविधान की प्रस्तावना देकर सम्मानित किया गया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!