HometrendingRajasthan Weather : तापमान में उतार-चढ़ाव का चल रहा दौर, तीन दिन...

Rajasthan Weather : तापमान में उतार-चढ़ाव का चल रहा दौर, तीन दिन बाद बदलेगा मौसम का मिजाज

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में मौसम का मिजाज शुष्‍क बना हुआ। इससे सर्द अहसास कम हो गया है। हालांकि, दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर चल रहा है। इस बीच, मौसम विभाग ने नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार, 17 दिसंबर तक राज्य में मौसम सामान्य और शुष्क रहेगा। इसके बाद 18 से 20 दिसंबर के बीच एक नया पश्चिमी विक्षोभ राजस्थान को प्रभावित कर सकता है। इसके असर से बीकानेर संभाग के कुछ क्षेत्रों में बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

विभाग के अनुसार, हालांकि 21 से 25 दिसंबर के बीच प्रदेश में फिर से मौसम साफ रहने का अनुमान है। इस दौरान उत्तरी राजस्थान के कुछ इलाकों में सुबह के समय हल्का कोहरा भी देखने को मिल सकता है। विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में धूप खिली रहेगी और आसमान साफ बना रहेगा। साथ ही वायु गुणवत्ता सूचकांक मध्यम श्रेणी में दर्ज किया गया है, जिससे संवेदनशील लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular