HometrendingBikaner Crime : छीना झपट्टी करने वाले बाइकर्स बेखौफ, युवती से मोबाइल...

Bikaner Crime : छीना झपट्टी करने वाले बाइकर्स बेखौफ, युवती से मोबाइल छीन कर फरार

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में आम रास्‍ते पर मारपीट व छीना झपट्टी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही। आए दिन हो रही ऐसी वारदातों के बीच एक और वारदात सामने आई है। जयनारायण व्‍यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक बाइक सवार आरोपी एक युवती के हाथों से मोबाइल छीन कर भाग गया। पुलिस ने परिवादिया की रिपोर्ट पर अज्ञात जने के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की है।

पुलिस के अनुसार, परिवादिया प्रियंका एलवर्ट पुत्री सुजित उम्र 23 साल निवासी हाल किरायेदार जयनारायण व्‍यास कॉलोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 12 दिसम्‍बर को वे दोपहर करीब साढे तीन बजे पवनपुरी में बिनानी अस्‍पताल के सामने ऑटो से उतरकर पैदल चल रही धिी। इस दौरान एक बाइक सवार (आरजे 07 वीएस 8083) ने मेरे हाथ से मोबाइल छीन लिया और भाग गया। मामले की जांच हैडकांस्‍टेबल मुकेश को सौंपी गई है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular