







जयपुर Abhayindia.com सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में संचालित विभिन्न छात्रवृति योजनाओं के लिए ऑनलाइन पोर्टल खोल दिया है। 11 दिसंबर से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी, 2026 तक चलेगी। आवेदन में पहली बार वन टाइम रजिस्ट्रेशन व्यवस्था शुरू की है।
निदेशक आशीष मोदी ने बताया कि आवेदन छात्रवृति योजना में आवेदन किये जाने से पूर्व विद्यार्थी के लिए नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल की वेबसाइट https://scholarships.gov.in/otrapplication /#/login-page अथवा NSP OTR APP के माध्यम से OTR (One Time Registration) किया जाना होगा। OTR की प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए विद्यार्थी को “NSP OTR APP” एवं “AadharfaceRD” APP डाउनलोड कर e-KYC एवं Face Authentication किया जाना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि सभी विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन स्वयं पासवर्ड सृजित कर अथवा ई-मित्र/साइबर कैफे /शैक्षणिक संस्थान से आवेदन करने पर समस्त प्रविष्टियों की जांच स्वयं कर लें। यदि कोई त्रुटि है तो आवेदन पत्र में सुधार करने के उपरान्त ही आवेदन पत्र को ऑनलाइन फाइनल सबमिट करें।
मोदी ने बताया कि राजस्थान राज्य के मूल निवासियों के लिए विभाग द्वारा संचालित विभिन्न छात्रवृति योजनाओं में यथा अनुसूचित जाति/अनु. जनजाति/अति पिछड़ा वर्ग/अन्य पिछडा वर्ग/आर्थिक पिछडा वर्ग / मुख्यमंत्री सर्वजन उच्च शिक्षा उत्तर मैट्रिक छात्रवृति योजना/विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु समुदाय तथा मिरासी एवं भिश्ती समुदाय योजना में राज्य की राजकीय/ निजी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं एवं राज्य के बाहर संचालित राष्ट्रीय/राजकीय स्तर की शिक्षण संस्थाओं के पाठ्यक्रमों में प्रवेशित / अध्ययनरत (कक्षा 11 व 12 के अतिरिक्त) शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थियों से बेव पोर्टल www.sjmsnew.rajasthan.gov.in/scholarship अथवा एसएसओ पोर्टल पर स्कॉलरशिप एसजेई एप के माध्यम से ऑनलाइन पेपरलैस छात्रवृति आवेदन कर सकते हैं।
निदेशक ने शिक्षण संस्थानों से एक नोडल अधिकारी नामित कर Aadhar seeded / DBT enabled कराने संबंधी कार्यवाही नियमित रूप से करवाने के निर्देश दिए। साथ ही शिक्षण संस्थान में अध्ययनरत छात्रवृति के पात्र विद्यार्थियों का https://scholarships.gov.in /otrapplication/#/login-page अथवा NSP OTR APP के माध्यम से OTR (One Time Registration) करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थी बैंक में संपर्क कर बैंक खाते को Aadhar seeded एवं DBT enabled करवाया जाना सुनिश्चित करें।




